Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
download

नई दिल्‍ली 24 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ). सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें जारी कर दी हैं. आज कई राज्‍यों में तेल के दाम नीचे दिख रहे. इसकी वजह ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है. ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 80 डॉलर से नीचे जाता दिख रहा है, जिसका असर घरेलू बाजार में खुदरा कीमतों पर भी दिखा. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 18 पैसे सस्‍ता होकर 94.99 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 18 पैसे गिरा और 87.84 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता होकर 105.23 रुपये लीटर तो डीजल 33 पैसे गिरकर 02.09 रुपये लीटर बिक रहा है. राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 19 पैसे चढ़कर 104.91 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 17 पैसे महंगा होकर 90.21 रुपये लीटर बिक रहा है.

सारांश:पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं, जिनमें बिहार समेत कई राज्यों में तेल के दामों में कमी आई है। यह बदलाव उपभोक्ताओं के लिए राहत का कारण बन सकता है, खासकर उन राज्यों में जहां ईंधन की कीमतें उच्च थीं। सरकार द्वारा की गई इस संशोधन से दैनिक जीवन और परिवहन लागत पर प्रभाव पड़ सकता है.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *