Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 05 मार्च 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – राधा स्वामी डेरा ब्यास की संगत के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, राधा स्वामी  डेरा ब्यास में मार्च महीने  में होने वाले सत्संग का शेड्यूल जारी हुआ  है। 

 इसके  मद्देनजर ब्यास में डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों  का  सत्संग 16  मार्च, 23 और 30 मार्च   दिन  रविवार  को सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। वहीं NRI संगत नामदान के लिए इच्छुक हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुक्रवार 14 मार्च  को डेरा ब्यास में आयोजित की जाएगी। सभी संगत से अनुरोध है कि समय का ध्यान रखते हुए इस कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा जी के सत्संग का लाभ उठाएं। बता दें कि इससे पहेल सत्संग का समय सुबह 9.30 बजे था, जो अब बदलकर 10 बजे का रख  दिया गया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी डेरा ब्यास डेरे में VIP कल्चर को भी ख़त्म किया जा चुका है। डेरा के इस कदम का मकसद संगत में सभी श्रद्धालुओं को एक जैसा महत्व देना और आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देना है।  वहीं जब भी किसी राज्य को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ता है, तो उस समय हमेशा ही ऐसे पीड़ित लोगों की मदद के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास ही पहलकदमी करता नजर आता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *