Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

26 मार्च 2025 (भारत बानी ब्यूरो): न्यूजीलैंड के खिलाफ सांत्वना जीत की तलाश में उतरी पाकिस्तानी टीम की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांचवें टी20 मैच में 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है. वेलिंगटन में खेले गए पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान को तकरीबन दो खिलाड़ियों ने ही हरा दिया. पहले जेम्स नीशम ने उसके पांच बैटर्स को आउट किया. फिर आया टिम साइफर्ट नामक तूफान. टिम साइफर्ट ने 38 गेंद में 97 में रन की नाबाद पारी खेल न्यूजीलैंड की जीत पर मुहर लगाई.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच बुधवार को खेला गया. सीरीज में 1-3 से पिछड़ रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस मैच में भी बेहद खराब प्रदर्शन किया. पाकिस्तान की टीम इस मैच में पूरे 20 ओवर खेलकर भी 9 विकेट पर 128 रन ही बना सकी. उसकी ओर से कप्तान सलमान आगा ने 39 गेंद में 51 रन बनाए. ऑलराउंडर शादाब खान ने 28 और ओपनर मोहम्मद हारिस ने 11 रन की पारी खेली. इन तीनों के अलावा एक भी पाकिस्तानी बैटर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.

पाकिस्तान की बुरी हालत करने का सबसे अधिक श्रेय ऑलराउंडर जिमी नीशम को जाता है. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन देकर 5 विकेट झटके. जैकब डफी ने दो विकेट अपने नाम किए. बेन सियर्स और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला.

सारांश: टी20 सीरीज के आखिरी मैच में सांत्वना जीत की तलाश में उतरी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड ने करारी शिकस्त दी. इस मैच में पूरी पाकिस्तान टीम पर न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी ही भारी पड़े.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *