Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 18 अप्रैल 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – . आईपीएल में अब वो मैच देखने को मिलना शुरु हो चुके है जिनमें अंतिम गेंद तक ये कह पाना मुश्किल होता है कि कौन सी टीम जीतने वाली है, बैंगलुरु के मैदान पर दो ऐसी टीमें मैदान पर उतरने जा रही है उनमें से जीतने वाली टीम टॉप पर पहुंच जाएगी ये तो पक्का है. ये मुकाबला है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच. दोनों खेमों से जीत के दावे भी होने शुरु हो चुके है.

किंग्स के सहायक कोच ब्राड हाडिन ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स पर संघर्षपूर्ण जीत से उनकी टीम का आत्मविश्वास काफी बढा है लेकिन उन्होंने कहा कि मैच दर मैच प्रदर्शन में सुधार जरूरी है.वहीं आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की विकेट का सही आकलन करना जरूरी है .

पिछले मैच में पंजाब का प्लान कामयाब 

कुछ दिन पहले हुए मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने 111 रन बनाने के बाद केकेआर को 95 रन पर आउट कर दिया था. हाडिन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से पूर्व कहा कि केकेआर पर मिली जीत से हर खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढा है .उन्हें यकीन हो चला है कि वे किसी भी स्थिति से मैच जीत सकते हैं .टूर्नामेंट में आगे बढने के साथ यह बहुत जरूरी है . हाडिन ने आगे  कहा कि  यह खास जीत थी लेकिन हम टूर्नामेंट के उस चरण में है कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि मैच दर मैच प्रदर्शन में निखार आये.टीमों के बीच इतनी होड़ है कि हर जीत काफी महत्वपूर्ण है. हाडिन ने कहा  हमारे लिये लय बनाना और निर्भीक क्रिकेट खेलना जरूरी है.

बैंगलुरु के बॉलर भी तैयार 

बतौर तेज गेंदबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि   हमें पता है कि चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजी के लिये जानी जाती है लेकिन यह पहले की तरह नहीं रह गई है .भुवी ने कहा कि उनको  कारण पता नहीं लेकिन पहले कुछ ओवर देखने के बाद पता चलेगा कि पिच कैसी है और तब हम तय करेंगे भुवनेश्वर ने कहा कि लार के इस्तेमाल पर से प्रतिबंध हटने के बावजूद वह गेंद को चमकाने के लिये इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं .उन्होंने कहा कि मैं भूल ही गया कि लार का प्रयोग कर सकता हूं . कल किसी स्टाफ ने मुझे बताया तो मुझे याद ही नहीं कि इसका इस्तेमाल करना है. कल के मैच में प्रयोग करके देखूंगा कि इससे फायदा मिल रहा है या नहीं. सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके भुवनेश्वर ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत शांत रहता है.मैच हारने पर सबसे आसान बात यही है कि आप घबरा जायें लेकिन दो मैच हारने के बाद भी वह विचलित नहीं हुआ और सब कुछ बहुत अच्छे तरीके से कर रहा है.

सारांश:
IPL 2025 में विराट कोहली को चहल ने खुला चैलेंज दिया है, वहीं बेंगलुरु ने श्रेयस अय्यर को रोकने के लिए एक खास रणनीति तैयार की है। दोनों टीमों ने आगामी मुकाबले को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों को लेकर हुंकार भर दी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *