Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

24 अप्रैल 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) Gold silver price today: सोने के भाव बुधवार को बड़ी गिरावट के बाद आज सुधर गए। चांदी के भाव में भी नरमी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में गुरुवार (24 अप्रैल) को सोने के भाव 95,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 95,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। सोने के भाव मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में 3,509.90 डॉलर के नए रिकॉर्ड पर पहुंच थे, घरेलू बाजार में भी सोने के वायदा भाव ने 99,358 रुपये का नया हाई बनाया था।

सोने के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 858 रुपये की तेजी के साथ 95,580 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 94,722 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,137 रुपये की तेजी के साथ 95,859 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,188 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,580 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की शुरुआत सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 348 रुपये की नरमी के साथ 95,451 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 95,799 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 333 रुपये की गिरावट के साथ 95,466 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,685 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,450 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी नरम

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,301.80 डॉलर प्रति औंस पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,294.10 डॉलर प्रति औंस था।
  • खबर लिखे जाने के समय यह 41.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,335.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 3,509.90 डॉलर के ऑल टाइम हाई पर थे।
  • Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.56 डॉलर पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.54 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 33.33 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCXOpenLast CloseLTP
सोना95,58094,72295,859
चांदी95,45195,79995,466
ComexOpenLast CloseLTP
सोना3,301.803,294.103,335.50
चांदी33.5633.5433.33
Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *