Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 28 अप्रैल 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -. परेश रावल ने हाल ही में हैरान करने वाला खुलासा किया. दिग्गज एक्टर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वो घायल हो गए थे, लेकिन उन्होंने चोट से उबरने के लिए दवाओं की जगह अपना पेशाब पीने का रास्ता अपनाया. ये किस्सा राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘घातक’ के सेट का है. फिल्म में एक्श सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान परेश रावल घायल हो गए थे जिसके बाद टीनू आनंद और डैनी डेन्जोंगपा उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले गए. परेश रावल चोटिल होने के साथ ही काफी डरे हुए भी थे क्योंकि उन्हें लग रहा था कि बस उनका करियर खत्म हो गया.

लल्लनटॉप से बात करते हुए परेश रावल ने इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब मैं नानावटी अस्पताल में था, तो वीरू देवगन (अजय देवगन के पिता) मुझसे मिलने आए थे. जब उन्हें पता चला कि मैं वहां हूं, तो वे मेरे पास आए और पूछा कि मुझे क्या हुआ? मैंने उन्हें अपने पैर की चोट के बारे में बताया’. परेश रावल आगे कहते हैं कि वीरू देवगन ने उन्हें हैरान करने वाली सलाह दी थी, लेकिन उससे वो बिलकुल ठीक हो गए थे.

वीरू देवगन की सलाह पर पेशाब पीने लगे थे परेश रावल
वो आगे बताते हैं,  ‘उन्होंने मुझे सुबह सबसे पहले अपना पेशाब पीने के लिए कहा. सभी फाइटर्स ऐसा करते हैं. आपको कभी कोई समस्या नहीं होगी, बस सुबह सबसे पहले अपना पेशाब पी लें. उन्होंने मुझे शराब, जो मैंने पहले ही छोड़ दी थी, मटन या तंबाकू का सेवन न करने के लिए कहा. उन्होंने मुझे नियमित खाना खाने और सुबह पेशाब पीने के लिए कहा’.

कारगर साबित हुई थी सलाह
परेश रावल ने सोचा कि अगर उन्हें पेशाब पीना है, तो वे इसे बस निगलेंगे नहीं. वो कहते हैं, ‘मैं इसे बीयर की तरह सिप करूंगा क्योंकि अगर मुझे इसे करना है, तो मैं इसे सही तरीके से करूंगा. मैंने 15 दिनों तक ऐसा किया और जब एक्स-रे रिपोर्ट आई, तो डॉक्टर हैरान थे’. डॉक्टर ने एक्स-रे में एक सफेद लाइनिंग देखी, जो यह दर्शाती थी कि यह ठीक हो गया है.

एक्टर ने बताया कि डॉक्टर भी एक्स-रे रिपोर्ट देखकर हैरान थे क्योंकि ऐसी चोट को ठीक होने में लगभग 2 से 2.5 महीने लगते हैं, लेकिन वो डेढ़ महीने में ठीक हो गए थे. ये किसी करिश्मे से कम नहीं था.

सारांश:
घायल परेश रावल को सुपरस्टार के पिता ने एक अजीब सलाह दी, जिसमें उन्होंने कहा कि परेश रावल को पेशाब को बीयर की तरह पीना चाहिए। इस सलाह के बाद, डॉक्टर रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए थे।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *