Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

तेहरान 17 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : इजरायल के हवाई हमले में ईरान के सेना प्रमुख मोहम्मद बघेरी की मौत हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर और हाल ही में हुआ उनका ईरान दौरा वायरल हो गया है. दरअसल यहां उन्होंने जनरल स्टाफ मुख्यालय का दौरा किया और ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बाघेरी से मुलाकात की थी.

आसिम मुनीर के दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. तब इस गतिविधि पर किसी का इतना ध्यान नहीं था, लेकिन ईरानी आर्मी चीफ मोहम्मद बघेरी की मौत के बाद पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उनका दिया हुआ एक तोहफा चर्चा में आ गया है. उन्होंने मोहम्मद बघेरी को एक खास घड़ी गिफ्ट की थी, जिसे पहनने के 19 दिन बाद उनकी मौत हो गई.

ईरान की पीठ में पाकिस्तान ने घोंपा छुरा?

आसिम मुनीर की यात्रा के दौरान दिया गया एक उपहार अब सुर्खियों में है. रिपोर्ट बताती हैं कि जनरल मुनीर ने जनरल बघेरी को एक हाई-एंड कलाई घड़ी भेंट की, जो कथित तौर पर GPS बीकन से लैस थी. अलग-अलग सोशल मीडिया पर इससे जुड़े हुए पोस्ट वायरल हो रहे हैं, हालांकि इसे लेकर कोई पुष्ट जानकारी नहीं है.

क्या है GPS बीकन वॉच?

GPS बीकन से लैस डिवाइसेज की खासियत ये होती है कि ये वास्तविक समय में लोकेशन डेटा भेज सकती हैं. आरोप लगाए जा रहे हैं कि इसी घड़ी की वजह से संभावित रूप से जनरल बाघेरी की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकी होगी. इस घड़ी ने ईरान के सैन्य ठिकानों, रणनीतिक बैठकों और अन्य संवेदनशील सूचनाओं का जोखिम बढ़ा दिया होगा. अगर ये घड़ी वाकई कोई ट्रैकिंग डिवाइस थी, तो ये घटना वाकई चिंता का विषय बन सकती है. हालांकि अब तक न तो पाकिस्तान और न ही ईरान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है.

सारांश:
ईरानी जनरल मोहम्मद बघेरी की इज़रायली हमले में मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक अजीब दावे ने तूल पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की दी गई ‘मनहूस घड़ी’ पहनने के 19 दिन बाद ही बघेरी की जान चली गई। हालांकि यह दावा अपुष्ट और अंधविश्वास पर आधारित है, लेकिन क्षेत्रीय तनाव के बीच यह चर्चा जोरों पर है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *