Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
nia raid

जालंधर (पंजाब) 26 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : जालंधर में वीरवार सुबह-सुबह एनआईए ने छापेमारी की। इसके अलावा पंजाब में 6-7 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जालंधर की फ्रेंड्स कॉलोनी में टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ एक किराए के मकान पर रेड की और वहां रह रहे व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। 

सूत्रों के अनुसार, व्यक्ति के पास से कुछ दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए हैं। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं। टीम यह भी जांच रही है कि वह किन लोगों के संपर्क में था। फिलहाल मौके पर पुलिस तैनात है और किसी को घर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। जल्द ही इस रेड को लेकर एनआईए आधिकारिक जानकारी साझा कर सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *