Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

22 अगस्त 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : दक्षिण अमेरिका में धरती जोरदार तरीके से हिली. शुक्रवार सुबह दक्षिण अमेरिका के ड्रेक पैसेज में 7.5 तीव्रता का एक जबरदस्त भूकंप आया, जिसके बाद चिली स्थित नौसेना जल सर्वेक्षण और समुद्र विज्ञान सेवा ने चिली के अंटार्कटिक क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की. पहले इस भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई गई थी, लेकिन बाद में संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे घटाकर 7.5 कर दिया. सर्वेक्षण में यह भी बताया गया कि भूकंप 11 किमी की गहराई पर आया था. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक झटका ड्रेक पैसेज में महसूस किया गया, जो दक्षिण अमेरिका के सुदूर दक्षिणी छोर और अंटार्कटिका के बीच स्थित समुद्री इलाका है.

राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. वहीं सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है. भूकंप का झटका भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर दर्ज किया गया. वैज्ञानिकों के मुताबिक इतनी बड़ी तीव्रता का भूकंप समुद्र में सुनामी जैसी आपदाओं को भी जन्म दे सकता है. भले ही इस भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ड्रेक पैसेज का इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है. यहां अचानक आने वाले झटके न सिर्फ स्थानीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चिंता बढ़ा सकते हैं.

इन देशों में भी पहले लगे भूकंप के झटके

इंडोनेशिया में 17 अगस्त 2025 को 5.8 तीव्रता का अंडरसी भूकंप सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में आया था. इसमें 29 लोग घायल हुए थे. झटका पोसो जिले से 15 किमी दूर दर्ज किया गया और इसके बाद 15 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए. वहीं जुलाई में रूस के कमचटका प्रांत में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था. इस भूकंप के बाद रूस, जापान और हवाई तक सुनामी की लहरें दर्ज की गई थीं. इसे आधुनिक इतिहास के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना गया.

दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी सिरे और अंटार्कटिका के बीच एक विशाल समुद्री इलाका है, जिसे ड्रेक पैसेज कहा जाता है. यह दुनिया की सबसे खतरनाक समुद्री धाराओं में से एक है, क्योंकि यहां तेज हवाएं, ऊंची लहरें और अस्थिर समुद्री गतिविधियां देखी जाती हैं. भूकंप या सिस्मिक हलचल होने पर इस इलाके से सुनामी जैसी आपदाओं का खतरा और भी बढ़ जाता है.

सारांश:
अमेरिका में भूकंप की तीव्रता 8.0 दर्ज की गई, जिससे कई क्षेत्रों में तेज झटके महसूस हुए। इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सतर्क हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *