Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 01 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई इस दुख की घड़ी में परमात्मा से प्राथना कर रहा है। वहीं इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने इस आपदा पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

PunjabKesari

संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (X) पर लिखा कि “पंजाब में आई बाढ़ से हुई तबाही बेहद दिल दहला देने वाली है। मैं सभी प्रभावित लोगों के लिए शक्ति और प्रार्थनाएं भेजता हूं। इसी के साथ मैं हर संभव मदद करूंगा। बाबा जी सभी को आशीर्वाद दें और सुरक्षित रखें।”

punjab news, Snjay dutt, Punjab Flood

संजय दत्त का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस भावुक पोस्ट की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *