Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 23 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) . एशिया कप में अब तक बेहद औसत दर्जे का खेल दिखाने वाली पाकिस्तान की टीम के लिए आज का दिन बेहद अहम है. सुपर 4 के पहले मैच में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद श्रीलंका से उसे खेलना है. आज शाम को टीम करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी. अगर श्रीलंका ने उसे पीट दिया तो एशिया कप फाइनल में जाने की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी.

भारत के इस टूर्नामेंट में को जीतने का प्रबल दावेदार है और अब सारे मैच जीतकर फाइनल की तरफ मजबूती से बढ़ता नजर आ रहा है. फाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका मंगलवार को जायद क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे सुपर फोर मुकाबले में आमने-सामने होंगे. भारत और बांग्लादेश से हारने के बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के लिए केवल जीत ही उनके भाग्य को उनके हाथ में रख सकती है. हारने वाली टीम जीवित रहेगी लेकिन उसे दूसरी टीम के नतीजों पर निर्भर रहना होगा साथ ही नेट रन रेट पर मामला टिक जाएगा.

श्रीलंका बेहतर स्थिति में

पाकिस्तान और श्रीलंका के इस मुकाबले में जीत किसको मिलेगा ये कहना मुश्किल है लेकिन हालिया प्रदर्शन काफी कुछ बता रहे हैं. श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में तीनों मैच जीते थे जबकि पाकिस्तान को मुश्किल से दो जीत मिली थी. यूएई जैसी टीम ने भी उसकी हालत खराब कर दी थी. बांग्लादेश से श्रीलंका को भले ही हार मिली लेकिन नेट रन रेट उसका बेहतर है. उसका नेट रन रेट -0.121 का है जबकि पाकिस्तान -0.689 के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है.

आज पाकिस्तान हारा तो लगभग बाहर

भारत से हार के बाद पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ जीत एशिया कप में बने रहने के लिए जरूरी है. दो लगातार हार से उसके फाइनल की डगर बेहद मुश्किल हो जाएगी. आज के मैच में हार के बाद उसे दुआ करनी होगी कि बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों को भारत से बुरी तरह से हार मिले. इतना ही नहीं उसे अपने आखिरी सुपर 4 मैच में बांग्लादेश पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. श्रीलंका से हार के बाद नेट रन रेट से भी पाकिस्तान का फाइनल में पहुंचना नामुमकिन जैसा होगा.

सारांश:
एशिया कप में पाकिस्तान की टीम के शामिल होने को लेकर अंतिम फैसला केवल कुछ घंटों में लिया जाएगा। इसके बाद ही यह तय होगा कि टीम टूर्नामेंट में खेलेगी या दरवाजे बंद रहेंगे।


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *