Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 01 अक्टूबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर ई चालान को लेकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। लोगों के साथ साथ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने मुलाजिमों को भी कई टिप्स दिए। अब कुछ दिनों तक लोगों को जागरुक करने के बाद ट्रैफिक पुलिस तीन तरीकों के नियम तोड़ने पर लोगों के सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से ई चालान करेगी और फिर धीरे-धीरे करके सभी नियम ई चालान के अधीन जाए जाएंगे।

ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक गुरबाज सिंह और ए.सी.पी. ट्रैफिक महेश कुमार ने मंगलवार को फील्ड में उतर कर प्रमुख चौराहों पर जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को रेड लाइट होने पर अपने वाहन जेब्रा लाइन से पहले खड़े करने, रेड लाइड जंप न करने और रॉग साइड पर वाहन न चलाने की हिदायतें दी। ए.डी.सी.पी. ने कहा कि यह टिप्स तो ड्राइविंग लाइसैंस देते हुई भी दिए जाते हैं लेकिन लोग इन्हें फॉलो नहीं करते। इसके अलावा ए.डी.सी.पी. गुरबाज सिंह ने मुलाजिमों को हिदायतें दी कि वह नाकों पर तैनाती के समय लोगों को जागरूक करते रहे ताकि लोगों को जेब्रा लाइन से पहले वाहन खड़े करने, रेड लाइट जंप न करने और रॉग साइड पर वाहन न चलाने की आदत पड़ जाए। उन्होंने कहा कि अवेयर करने के कुछ दिनों के बाद फिर इन 3 तरह के ई चालान सबसे पहले शुरू होंगे। उसके बाद फिर अन्य नियमों को तोड़ने वालों के भी इसी तरह ई चालान किए जाएंगे। ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक ने बताया कि जल्द ही शहर में ई चालान सिस्टम शुरू होगा, जिस तरह लोग चंडीगढ़ जाने से पहले सभी नियमों की पालना करते हैं अब जालंधर में भी उसी तरह की आदत डाल दें ताकि इस सिस्टम भी सही तरीके से शुरू करके ट्रैफिक निमयों की पालना हो सके।

नंबर प्लेट नहीं हुई सी.सी.टी.वी. कैमरे में देख कर पुलिस कर सकती है पीछा
एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने बताया कि शहर भर में 1150 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अगर किसी भी कैमरे में कोई भी वाहन बिना नंबर प्लेट के देखा गया तो तुरंत कंट्रोल रुम से नजदीक तैनात ट्रैफिक पुलिस टीम को सूचित किया जाएगा जिसके बाद पुलिस उक्त वाहन का पीछा करके उसे काबू करके चालान काटेगी। इसके अलावा उससे नंबर प्लेट न लगाने के कारण व किसी क्रिमिनल गतिविधि में शामिल न होने की सारी पूछताछ करके चालान काट कर छोड़ा जाएगा। इसके अलावा नंबर प्लेट का कोई भी अक्षर मिस होने पर भी चालान काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह काम उनकी मैन्यूल चालान काटने वाली टीमों को सौंपा गया है।

सारांश:
Jalandhar में वाहनों के चालान संबंधी नई अपडेट जारी की गई है। अगर कोई ड्राइवर तीन नियम तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *