Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

13 अक्टूबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) दुनिया में कहीं भी युद्ध हो तो डोनाल्ड ट्रंप उसे सुलझाने का दावा करते हैं. अब ट्रंप ने कहा है कि वे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे सीमा संघर्ष को खत्म करने के लिए बीच में आएंगे. ट्रंप ने यह बयान उस समय दिया जब वे एयर फोर्स वन (Air Force One) से इजरायल और मिस्र के शांति मिशन पर रवाना हो रहे थे. उन्होंने दावा किया कि वे ‘युद्ध सुलझाने में अच्छे हैं’, और कहा कि इजरायल-हमास संघर्ष में हुए सीजफायर (ceasefire) के बाद यह उनका ‘आठवां युद्ध है जिसे उन्होंने सुलझाया.’ उन्होंने आगे कहा कि अब पाकिस्तान-अफगानिस्तान की बारी.

ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैंने सुना है कि अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी लड़ाई चल रही है. मैंने कहा- मुझे लौटने दो, मैं एक और सुलझा लूंगा, क्योंकि मैं इसमें अच्छा हूं. मैं युद्ध में भी अच्छा हूं और शांति बनाने में भी.’ उन्होंने आगे कहा कि उनका मकसद निजी प्रशंसा नहीं बल्कि मानवीय भलाई है. उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है. मैंने लाखों जिंदगियां बचाई हैं. मैंने यह किसी नोबेल पुरस्कार के लिए नहीं किया बल्कि इंसानों की जान बचाने के लिए किया.’

इजरायल-हमास के बाद ट्रंप का अगला कदम

इजरायल-हमास सीजफायर के बाद ट्रंप मिडिल ईस्ट की यात्रा पर हैं, जहां इजरायल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई और युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. यह समझौता ट्रंप के ‘गाजा पीस इनिशिएटिव’ का पहला चरण माना जा रहा है, जिससे दो साल से जारी इजरायल-हमास युद्ध रुका है. अब ट्रंप प्रशासन का ध्यान अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष की ओर है, जहां दोनों देशों के बीच हाल ही में भारी गोलीबारी हुई, जिसमें पाकिस्तान के 58 सैनिक मारे गए. वहीं तालिबान के 9 लोग मारे गए.

कैसे भिड़े पाकिस्तान-तालिबान

यह झड़प 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से सबसे गंभीर मानी जा रही है. पाकिस्तान ने तालिबान पर आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी आतंकी समूहों को अफगान जमीन से हमले करने की इजाजत दी जा रही है. जवाब में तालिबान ने कहा कि उनके देश में ‘पाकिस्तानी आतंकियों का कोई ठिकाना नहीं है.’ गुरुवार को पाकिस्तान ने काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान के एक बाजार पर हवाई हमले किए थे, जिसके बाद तालिबान ने जवाबी गोलीबारी की. शनिवार देर रात तालिबान सैनिकों ने पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया, और पाकिस्तान ने तोपखाने और हवाई हमले से पलटवार किया. दोनों पक्षों ने दावा किया कि उन्होंने एक-दूसरे की कई बॉर्डर पोस्ट तबाह कर दीं.

सऊदी और कतर ने कराई शांति

रविवार को काबुल प्रशासन ने कहा कि उसने सऊदी अरब और कतर की मध्यस्थता के अनुरोध पर हमले रोक दिए हैं. दोनों खाड़ी देशों ने बयान जारी कर तनाव घटाने और संयम बरतने की अपील की.

सारांश:
डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इजरायल के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी, जिससे अंतरराष्ट्रीय ध्यान खींचा। उनके बयान ने तालिबान सहित क्षेत्रीय शक्तियों के बीच हलचल पैदा कर दी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *