Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) . भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने की संभावनाओं पर बात की. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में अभी दो साल से ज्यादा का वक्त है. उम्मीद जताई कि अनुभवी बल्लेबाज टीम के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में मजबूत प्रदर्शन करेंगे.

गंभीर ने एक पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “वे क्वालिटी वाले खिलाड़ी हैं और उनका अनुभव बहुमूल्य होगा. 2027 विश्व कप अभी 2.5 साल दूर है इसलिए वर्तमान पर ध्यान लगाना जरूरी है. कोहली और रोहित दोनों ही असाधारण खिलाड़ी हैं और उनकी वापसी सबका उत्साह बढ़ेगा. उम्मीद है कि उनका दौरा सफल रहेगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम ऑस्ट्रेलिया में एक मजबूत सीरीज प्रदर्शन के साथ बाहर आए.”

कोहली और रोहित ने पिछले दो दशक में जैसा खेल दिखाया है उसकी वजह से आज इस फॉर्मेट में भारत के व्हाइट-बॉल क्रिकेट की पहचान बनकर सामने आए हैं. 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फिर से नीले रंग में उतरने वाले हैं. दोनों अलग-अलग तैयारी कर रहे हैं. रोहित मुंबई में सख्त फिटनेस रेजीम का पालन कर रहे हैं. उन्होंने करीब दस किलो वजन कम किया है, जबकि कोहली लंदन में अपनी लय को ठीक कर रहे हैं.
इन दो दिग्गजों ने 2024 विश्व कप में भारत की जीत के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया. इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट से भी दूर हो गए जिससे वे केवल वनडे के लिए उपलब्ध हैं. उनके भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. जबकि कई लोगों ने उनके 2027 विश्व कप टीम में संभावित भूमिका पर बहस की है. बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने हाल ही में चर्चा में नया मोड़ जोड़ते हुए कहा कि दोनों अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाए हैं और अंतिम फैसला समय आने पर लिया जाएगा.

भारत रविवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करेगा. दूसरा और तीसरा वनडे एडिलेड (23 अक्टूबर) और सिडनी (25 अक्टूबर) में खेले जाएंगे. सीरीज के बाद पांच टी20 मैच होंगे जो 29 अक्टूबर को कैनबरा में शुरू होंगे.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *