Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

13 नवंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : भूख लगना आम बात है लेकिन कुछ लोगों तोड़ी थोड़ी देर में ही कुछ न कुछ खाने की तलब होती है। बार-बार भूख लगना आपके के शरीर में विटामिन की कमी की तरफ इशारा करता है। वहीं कई बार तनाव, बोरियत के कारण भी बार बार भूख लग सकती है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि विचामिन्स की कमी की वजह से बार बार भूख लगती है। ऐसे में अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि किस विटामिन की कमी से बार बार भूख लगती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किन विटामिन्स की कमी की वजह से ज्यादा भूख लगती है।

किन विटामिन की कमी से बहुत ज्यादा भूख लगती है?

विटामिन B1 (थायमिन)

विटामिन B1 की कमी से शरीर की ऊर्जा उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे कमजोरी, थकान और कभी-कभी भूख बढ़ जाती है क्योंकि शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। विटामिन B1 शरीर में कार्बोहाइड्रेट को एनर्जी में बदलने का काम करता है।

विटामिन B1 की कमी के लक्षण

लगातार थकान और कमजोरी

मूड स्विंग्स या चिड़चिड़ापन

मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द

याददाश्त में कमी

हाथ-पैरों में झनझनाहट

दिल की धड़कन तेज होना

पाचन तंत्र की गड़बड़ी

विचामिन बी 1 के सोर्स

साबुत अनाज

दालें

मूंगफली

सूरजमुखी के बीज

पोर्क

अंडे और मांस

हरी पत्तेदार सब्जियां

विटामिन B3(नायसिन)

नायसिन की कमी से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है, जिससे या तो भूख कम या कभी-कभी ज़्यादा लग सकती है।

विटामिन B3 के सोर्स

मछली

चिकन

मूंगफली

साबुत अनाज।

विटामिन B12 और फोलेट

इनकी कमी से शरीर में ऊर्जा की कमी और मेटाबॉलिज्म की गड़बड़ी हो सकती है, जिससे भूख में असामान्यता (कभी ज़्यादा, कभी कम) देखी जा सकती है।

विटामिन बी 12 का सोर्स

दूध

अंडे

मांस

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *