Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

19 नवंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) पंजाबी और हिंदी सिनेमा में अपनी गायकी और रैप की बदौलत पहचान बनाने वाले बादशाह बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. बादशाह का रैप करने का अंदाज और आवाज भारत के हर कोने में पसंद की जाती है. आज के समय में वह देश ही नहीं बल्कि सात समंदर पार भी खुद को फेमस कर चुके हैं.

दिल्ली के पीतमपुरा के रहने वाले बादशाह यानी प्रतीक सिंह सिसोदिया ने बिलबोर्ड के वर्ल्ड डिजिटल सॉन्ग सेल्स चार्ट, बीबीसी एशियन नेटवर्क चार्ट और यूट्यूब म्यूजिक वीडियो चार्ट में जगह बनाई है. उनके विदेशी कॉन्सर्ट में भी हजारों की भीड़ उमड़ती है. उन्होंने दिल्ली से पढ़ाई पूरी कर पंजाब के चंडीगढ़ कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, और वहीं से रैपर प्रतीक सिंह सिसोदिया के “बेड बॉय” बादशाह बनने का सफर शुरू हुआ.

बादशाह का वो सपना
बादशाह की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में हुई. उन्होंने अपने स्कूल ग्रुप्स में गाना शुरू किया और बड़े होकर आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखा. 15 साल की उम्र में उन्हें दिल्ली के एक क्लब में परफॉर्म करने का मौका मिला और पहली फीस के रूप में 1,500 रुपये मिले. इसके बाद उन्होंने संगीत जगत में अपने करियर की शुरुआत स्टेज नेम “कूल इक्वल” से की, लेकिन बाद में अपना नाम बदलकर बादशाह रख लिया.

शाहरुख खान के फैन
बादशाह ने बताया था कि वे शाहरुख खान के बड़े फैन हैं और उनकी 1999 में आई फिल्म ‘बादशाह’ का गाना सुनकर ही उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला लिया.

हनी सिंह के साथ किया काम
बादशाह का करियर 2006 में तब शुरू हुआ जब उन्होंने साथी रैपर हनी सिंह के साथ परफॉर्म किया. उन्हें हनी सिंह के शो ‘बैंड माफिया मुंडीर’ में देखा गया. यह प्लेटफॉर्म नए सिंगर्स के लिए एक मौका था जिससे वे संगीत जगत में कदम रख सकें. उन्होंने शुरुआत में हनी सिंह के साथ मिलकर गाने गाए, हालांकि बादशाह और हनी सिंह के बीच हमेशा विवाद रहा है. बादशाह ने कभी हनी सिंह को उन्हें लॉन्च करने का क्रेडिट नहीं दिया, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद रहा.

ऐसे पलटी किस्मत
साल 2012 बादशाह के लिए शानदार रहा, क्योंकि उनके सिंगल गानों ने तहलका मचा दिया. उन्हें बड़ा ब्रेक उनके सिंगल “बैड बॉय” से मिला, और फिर 2016 में आई फिल्म ‘कपूर एंड संस’ का गाना “लड़की कर गई चुल” और आस्था गिल के साथ ‘डीजे वाले बाबू’ हिट हुए. रैपर साल 2020 में ‘गेंदा फूल’ सॉन्ग लेकर आए, जो हिट होने के साथ-साथ विवादों में भी रहा

सारांश:
म्यूजिक इंडस्ट्री के इस कलाकार को लोग ‘बैड बॉय’ के नाम से जानते हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने अपना नाम शाहरुख खान की वजह से बदल लिया था। उनका सफर बेहद संघर्षों भरा रहा और उनकी पहली कमाई सिर्फ 1,500 रुपये थी। आज वे इंडस्ट्री में एक सफल और चर्चित म्यूजिक क्रिएटर के रूप में पहचान बना चुके हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *