Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

03 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है हैं जो रक्त को फ़िल्टर करते हैं और बॉडी के वेस्टेज को पेशाब के रूप में बाहर निकालते हैं। वे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट के स्तर को भी संतुलित करते हैं। लेकिन जब किडनी खराब होने लगती है तब हमारा शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। चलिए जानते हैं किडनी खराब होने पर शुरुआत में किस तरह के लक्षण दिखते हैं?

किडनी खराब होने पर दिखते हैं ऐसे लक्षण:

  • पेशाब में बदलाव: किडनी खराब होने पर पेशाब में बदलाव जैसे झागदार या खून आना, या पेशाब में वृद्धि या कमी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। मूत्र में लगातार झाग या बुलबुले प्रोटीनुरिया के संकेत हैं।
  • रात में बार-बार पेशाब आना: किडनी से संबंधित समस्या होने पर रात में बार-बार पेशाब आना एक सामान्य लक्षण है। किडनी की खराबी के कारण शरीर में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा हो जाता है जिससे रात में बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है।
  • पैरों और आंखों के आसपास सूजन: किडनी की समस्या होने पर पैरों और आंखों के आसपास सूजन होना एक सामान्य लक्षण है। यह तब होता है जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है और शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ और सोडियम को बाहर नहीं निकाल पाती है। किडनी की समस्या होने पर आमतौर पर शरीर के निचले हिस्से में सूजन होती है, लेकिन यह अन्य जगहों पर भी हो सकती है, जैसे कि आंखों के आस-पास का क्षेत्र।
  • थकान, कमज़ोरी और मांसपेशियों में ऐंठन: किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है। साथ ही मांसपेशियों में ऐंठन और अकड़न की समस्या भी होने लगती है। 
  • दिमाग पर बुरा प्रभाव: जब किडनी शरीर से सभी वेस्टेज को बाहर नहीं निकाल पाती है तब मस्तिष्क पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे याददाश्त और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। 

सारांश:
किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत अक्सर हल्के और सामान्य प्रतीत होते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। शुरुआती लक्षणों में पेशाब में बदलाव, सूजन, थकान, या पीठ और कमर में दर्द शामिल हो सकते हैं। समय पर पहचान और इलाज से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *