Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 08 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) .  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल का निधन हाल ही में 24 नवंबर को हुआ था. उनके निधन से देओल परिवार और हिंदी सिनेमा में एक खालीपन सा है. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उन्हें हर कोई याद कर रहा है. पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल के बाद अब उनके छोटे बेटे बॉबी देओल ने अपने पिता को याद किया है. उन्होंने अपने पिता को अपने बचपन का हीरो बताया है.

बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वे अपने पिता के साथ बैठे हैं. दोनों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्यारे पापा और हमारे प्यारे धरम, आपकी सोच में मैं ये लिख रहा हूं. दुनिया भर में इतना प्यार नहीं जितना, आपने हम सभी को दिया. हर मुस्कुराहट, हर टपकते आंसू में साथ निभाया, हर मुश्किल में हाथ बढ़ाया और ऐसा सिर्फ हमारे धरम कर सकते हैं’

धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए बॉबी देओल

उन्होंने आगे लिखा, ‘आप स्टार बनें तो सबको साथ लेकर हाथ थाम के आगे बढ़ें, किसी का हाथ नहीं छोड़ा. आपने पंजाब का, साहनेवाल का और देश का नाम रोशन किया है. ही-मैन हो आप सब के लिए थे, लेकिन बचपन से ही आप मेरे हीरो हैं. आप ही से हमने सपने देखना सीखा, आप ही से हमने आत्मविश्वास सीखा, और आपके संस्कार से हम देओल बने.

बेटे सनी-बॉबी देओल के काफी क्लोज थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र का अपने बच्चों सनी देओल और बॉबी देओल से गहरा नाता था. बॉलीवुड में दोनों बेटों को डेब्यू कराने के लिए अभिनेता ने बहुत मेहनत की थी और उन्हें एक्टिंग के गुण भी सिखाए थे. अपने करियर की शुरुआत में सनी देओल ने अपनी फिल्म ‘बेताब’ की डबिंग करने के बाद पिता धर्मेंद्र के कहने पर फिल्म की पूरी डबिंग दोबारा की थी.

सारांश:
सुपरस्टार धर्मेंद्र के जन्मदिन पर देओल परिवार भावुक हो गया। बेटे बॉबी देओल ने अपने बचपन के हीरो—पापा धर्मेंद्र—को याद करते हुए कहा कि हर टपकते आंसू में उनके पिता का असर था। परिवार ने इस मौके पर पिता के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को खुले दिल से व्यक्त किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *