Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

03फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पूरा हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस ट्रेड डील का ऐलान किया है। अब मंगलवार को एनडीए की संसदीय दल की बैठक का आयोजन किया गया। यहां पीएम मोदी का सम्मान किया गया। संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का जिक्र किया और कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी घटना भारत का सेंटर स्टेज पर आना है

दुनिया के संतुलन में भारत की भूमिका अहम- PM मोदी

पीएम मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा- “दुनिया में भारत की पूछ हो रही है। दुनिया के संतुलन में भारत की भूमिका अहम है। भारत दुनिया के सेंटर स्टेज में है और ये इस सदी की सबसे बड़ी घटना है।” पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में चुटकी लेते हुए कहा कि “कुछ लोग टैरिफ के फैसले से टूट पड़े थे। जब भारत पर टैरिफ लगा तो विपक्षी कटघरे में खड़ा करने लगे अलग-अलग सवाल पूछने लगे थे।”

सांसद अपने क्षेत्र में एक्सपोर्ट की संभावनाएं तलाशें- PM

पीएम ने संसदीय दल की बैठक में सांसदों से कहा कि मैन्युफ़ैक्चरर के साथ सम्मेलन करें। पीएम ने सांसदों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में एक्सपोर्ट की संभावनाएं तलाशें और एक्सपोर्ट के लिए माहौल बनाएं और क्वालिटी पर फोकस रखने को कहें। पीएम ने संसदीय दल की बैठक में कहा कि पत्थर पर लकीर खींचने की आदत हमें छोड़नी नहीं चाहिए। 

हमारे नेता का पांव काट दिया गया था- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने केरल में बीजेपी की स्थानीय चुनाव में जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि कल हमारे सांसद ने कृत्रिम पैर से आकर भाषण दिया क्योंकि उनका पांव काट दिया गया था। यह लोकतंत्र में पाप है। पीएम ने कहा कि हम लोग जहां हैं वो इसलिए नहीं कि तीस मार खां हैं बल्कि कार्यकर्ताओं की तपस्या का फल है। बता दें कि पीएम मोदी राज्यसभा में भाजपा के सांसद सी सदानंदन मास्टर का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने सोमवार को अपने आर्टिफिशियल पैर सदन की मेज पर रखकर भाषण दिया था और अपने ऊपर हुए हमले का जिक्र किया था।

सारांश:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ हुए हालिया समझौते पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत दुनिया के केंद्र में आ गया है और इसे इस सदी की सबसे बड़ी घटना बताया।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *