04फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : अंबानी फैमिली के हर सदस्य पर लोगों की नजर बनी रहती है। इनकी कोई भी आउटिंग हो, लोग अपने कैमरे निकालकर इन्हें कैमरे में कैद करना नहीं भूलते। खासतौर पर अंबानी फैमिली की महिलाओं पर तो हर किसी की नजर टिक जाती है। फिर चाहे वो सीनियर मिसेज अंबानी यानी नीता अंबानी हों, उनकी बेटी ईशा या फिर अब बहुएं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट, अंबानी परिवार की लेडीज का फैशन तो सभी के दिल जीत लेता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 3 फरवरी को राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता गोवा के लिए रवाना हुईं। जहां एयरपोर्ट पर दोनों का बेहद स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला।
ट्रेडिशनल लुक में छाईं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट
अंबानी परिवार की दोनों बहुएं पारंपरिक भारतीय परिधानों में गोवा हवाई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद हुईं। हालांकि, दोनों किस वजह से गोवा पहुंची हैं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन नेटिजंस का कहना है कि उनके लुक से ऐसा लग रहा है, जैसे कि वे किसी शादी में शामिल होने के लिए गोवा पहुंची हैं। दोनों के लुक पर यूजर जमकर रिएक्टर भी कर रहे हैं और अंबानी फैमिली की बहुओं के लुक की तारीफ कर रहे हैं।
सारांश:
श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट गोवा पहुंचीं, जहां एयरपोर्ट पर उनकी एंट्री ने सबका ध्यान खींचा। खासकर बड़ी बहू की स्टाइलिश और खूबसूरत पटोला साड़ी ने सभी की नजरें अपनी ओर आकर्षित की। उनकी ग्लैमरस एंट्री सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही।
