04फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने हैं। अंडर 19 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेला जा रहा है। पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड की टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब आज का मैच जो भी टीम जीतेगी, वो इंग्लैंड से भिड़ती हुई नजर आएगी। भारतीय टीम ने अब तक इस साल के विश्व कप में कमाल का खेल दिखाया है और लगातार सारे मैच जीतकर यहां तक पहुंची है। अब टीम खिताब जीतने से महज दो ही कदम की दूरी पर है। यहां नीचे आपके लिए पूरा लाइव स्कोर कार्ड है, जिसमें आप पल पल का अपडेट जाने सकते हैं औ हिंदी में लाइव कमेंट्री भी पढ़ सकते हैं।
आयुष म्हात्रे संभालेंगे कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी सभी की नजर
आईसीसी अंडर 19 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच खेल जा रहा है। मुकाबला नॉकआउट है, यानी जो टीम हारी वो बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम फाइनल में एंट्री मार जाएगी। भारतीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे संभाल रहे हैं, लेकिन उनका बल्ला अभी तक उस तरह से नहीं चला है, जिसकी उम्मीद टीम कर रही है। इस बीच वैभव सूर्यवंशी पर सभी नजर होगी। वे आक्रामक बल्लेबाजी कर कुछ ही देर में मैच का पलड़ा पलट सकते हैं।
टीम इंडिया अफगानिस्तान पर काफी भारी, लेकिन हल्के में लेना कर सकता है मुश्किल
इस बीच खास बात ये है कि अफगानिस्तान की युवा टीम को कम करके नहीं आंका जा सकता। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल मिलाकर 12 मैच खेले गए हैं, इसमें से 10 भारत ने जरूर जीते हैं, लेकिन दो में अफगानिस्तान की टीम भी बाजी मारने में कामयाब रही है। यानी अफगानिस्तान को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। हालांकि पिछले पांच मैचों की बात करें तो उसमें से चार भारत ने और एक अफगानिस्तान ने जीता है। अफगानिस्तान की टीम ने आखिरी बार भारत को साल 2019 में हराया था। इससे पहले याल 2025 में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था, तब टीम इंडिया विजयी रही थी। अब करीब एक साल बाद दोनों टीमें फिर से आमने सामने हैं।
भारत U19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह।
अफगानिस्तान U19 टीम: उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, नाजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन।
सारांश:
भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। मैच में थोड़ी ही देर में टॉस होगा, दर्शकों में उत्साह है।
