05फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : केरल के पाल्लक्काड जिले से बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है, पुलिस ने केरल के पालक्काड शहर के पास से एक पिक-अप वैन से  विस्फोटकों से भरे 100 से ज़्यादा बक्सों को ज़ब्त किया है।

पालक्काड़ टाउन साउथ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पाल्लक्काड मेडिकल कॉलेज के पास  उन्हें गाड़ी में जिलेटिन स्टिक्स के 100 से ज़्यादा बॉक्स और डेटोनेटर के 20 से ज़्यादा बॉक्स मिले।

पुलिस ने बताया विस्फोटक के ये बॉक्स कि तरबूज की एक खेप के नीचे छिपाए गए थे, उन्होंने कहा कि जब्ती बुधवार (4 फरवरी, 2026) देर रात हुई। पुलिस ने  वाहन के चालक सैंथिल को हिरासत में ले लिया है,  प्रारंभिक पूछताछ के दौरान चालक ने खुलासा किया कि उसने बक्से कोयंबटूर से लोड किए थे और उन्हें त्रिशूर में एक खदान में ले जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में बड़ी मात्रा में विस्फोटक लाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान पिकअप वैन को रोका। लेकिन पुलिस के कहने पर चालक ने वाहन को नहीं रोका, इसके बाद वाहन का पीछा किया गया, चालक के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

आरम्भिक जाँच में ये भी जानकारी मिली है कि ब्लैक स्टोन क़्वारी में इस्तेमाल करने के लिए विस्फोटक की छिपाकर लाया जा रहा था, इससे पहले भी इस तरह के कुछ मामले सामने आए हैं, पुलिस आगे की जाँच कर रही है।

सारांश:

पुलिस ने एक पिक-अप वैन से 100 से अधिक विस्फोटकों से भरे बक्से बरामद किए हैं। ये बक्से तरबूज की खेप के नीचे छिपाए गए थे, जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो गया था। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता बताते हुए कहा कि यह संभावित आतंकी या अपराध संबंधी गतिविधि से जुड़ा हो सकता है और मामले की आगे जांच जारी

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *