05फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) :  U19 वर्ल्ड कप 2026 का 15 फरवरी को आगाज हुआ था और अब 20 दिनों के बाद टूर्नामेंट अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट की दोनों फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं और 6 फरवरी को चैंपियन टीम का पता चल जाएगा। खिताबी मुकाबले में भारत की टक्कर इंग्लैंड से होगी। इ्ंग्लैंड ने जहां सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देकर लगातार छठी बार खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। टीम इंडिया 2016 से लगातार फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुआ है। अब टीम इंडिया के पास इंग्लैंड को हराकर U19 वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी हासिल करने का शानदार मौका है।

वैभव सूर्यवंशी के पास शानदार मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। वैभव सूर्यवंशी लंबे समय बाद टूर्नामेंट में अपने चिरपरिचित अंदाज में तूफानी बल्लेबाजी करते नजर आए। वैभव ने 33 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 68 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा। अब फाइनल में भी वैभव से कुछ इसी तरह की विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी। इस दौरान 14 साल के स्टार बल्लेबाज के पास पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़ने का शानदार मौका होगा।

सिर्फ 35 रनों की दरकार

दरअसल, 14 साल के वैभव अगर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 35 रन बनाने में सफल होते हैं, तो वह बाबर आजम से आगे निकल जाएंगे। वैभव के पास यूथ ODI में यह कारनामा करने का बेहतरीन चांस होगा। यूथ ODI में वैभव ने 24 मैचों में 51 से ज्यादा के औसत और 160.23 के स्ट्राइक रेट से 1237 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, बाबर आजम ने 36 मैचों की 35 पारियों में 38.51 के औसत और 73.85 के स्ट्राइक रेट से 1271 रन बनाए थे। बता दें, वैभव यूथ ODI में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। फाइनल में वह तन्मय श्रीवास्तव को पछाड़ते हुए तीसरे सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। 

यूथ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • विजय जोल – 1404
  • यशस्वी जायसवाल – 1386
  • तन्मय श्रीवास्तव – 1315
  • वैभव सूर्यवंशी – 1237
  • शुभमन गिल – 1149

गौरतलब है कि भारतीय टीम सबसे ज्यादा U19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम है। टीम इंडिया ने अब तक 5 बार ये खिताब अपने नाम किया है। अब टीम के निशाने पर छठी ट्रॉफी होगी। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम इतिहास रचने उतरेगी।

सारांश:
14 साल के प्रतिभाशाली वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल में केवल कुछ रन बनाकर बाबर आजम जैसी स्टार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने की क्षमता रखता है। यह युवा क्रिकेटर अपने जोश और खेल कौशल से सभी का ध्यान खींच रहा है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *