05फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : इंस्टाग्राम पर लंदन के डॉक्टर सेर्मेड ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बता रहे हैं कि कुछ लोग हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए तुरंत डाइटिंग करने लगते हैं। लेकिन क्रैश डाइट लेना कोलेस्ट्रॉल को कम करने की बजाय शरीर को विपरीत प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर सकता है। इसलिए एकदम से नहीं बल्कि धीरे-धीरे कोलेस्ट्रॉल को घटाने वाली चीजों का सेवन शुरू करें।

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए डाइटिंग

क्योंकि जब आपका शरीर भूखा होता है तो लिवर ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन करने लग सकता है, जिससे डाइटिंग के वक्त सेल मेमरेन इंटीग्रिटी और हार्मोन संतुलन बना रहे। इसके अलावा डाइटिंग को आप लंबे समय तक फॉलो नहीं कर पाते हैं, क्योंकि इनसे आपकी बेसल मेटाबॉलिक दर कम हो सकती है और ‘रीबाउंड’ प्रभाव हो सकता है जिससे आपका लिपिड प्रोफाइल पहले से भी बदतर हो जाता है। 

हाई कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम करें

ट्रांस फैट का सेवन कम करें- खाने में ट्रांस फैट मार्जरीन, तले हुए खाद्य पदार्थ, बिस्कुट, केक और पेस्ट्री को बिल्कुल आउट कर दें। इनमें हाइड्रोजनीकृत या आंशिक रूप से हाइड्रोजनीकृत वनस्पति तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को कम करते हैं। 

मछली या ओमेगा-3 सप्लीमेंट लें- कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए फैटी फिश का सेवन करें। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर सप्लीमेंट्स लें। इससे एचडीएल में सुधार होगा और ट्राइग्लिसराइड्स नियंत्रित रहेंगे। 

फाइबर ज्यादा खाएं- डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। हर रोज आपको 30 ग्राम फाइबर का सेवन करना ही चाहिए। इससे आंत में कोलेस्ट्रॉल युक्त पित्त अम्लों से बंध जाता है, जिससे वे अवशोषित होने के बजाय शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

सारांश:
डाइटिंग से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन केवल सही खान-पान पर्याप्त नहीं होता। डॉक्टरों के अनुसार, धमनियों में जमा “खराब” कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए संतुलित डाइट, नियमित व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव जरूरी हैं। सही तरीके से यह हृदय रोग के जोखिम को भी घटा सकता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *