17 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : आजकल बाजार में गन्ने का रस बिकने लगा है। फरवरी अभी आधा बची है और लोग अभी से गन्ने के जूस का स्वाद लेने लगे हैं। मौसम में जरा सी गर्मी आते ही लोग ठंडी चीजें खाना पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सेहत के लिए ठीक है। क्योंकि बदलते मौसम में खाने पीने में की गई लापरवाही सेहत के लिए कई बार मुश्किलें पैदा कर सकती है। आइये जानते हैं इस मौसम में गन्ने का जूस पानी चाहिए या नहीं पीना चाहिए। अगर आप पी रहे हैं तो किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

गर्मी आने से पहले ही गन्ने का रस पीना ठीक है क्या?

गन्ना और गन्ने के रस को गर्मियों में जूस माना जाता है। गन्ने का रस पेट को ठंडा रखता है और गर्मी, लू और तेज धूप से बचाता है। लेकिन फरवरी में जब मौसम तेजी से बदलने लगता है। ऐसे में मौसम में बहुत ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करना सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं। इस वक्त खान-पान में की गई लापरवाही सर्दी जुकाम और बुखार का कारण बन सकती है। ज्यादा ठंडी तासीर की चीजें इस मौसम में खाने से नुकसान हो सकता है। गन्ने का रस फायदेमंद है लेकिन मई जून में जब तेज गर्मी पड़ती है तब शरीर को इसकी ज्यादा जरूरत होती है।

गन्ने का जूस पीते वक्त क्या सावधानी बरतें

  1. अगर स्वाद के लिए गन्ने का जूस पी रहे हैं तो कोशिश करें कि दिन के वक्त यानि जब मौसम में अच्छी गर्मी हो उस वक्त थोड़ा स्वाद चख सकते हैं। 
  2. इस मौसम में गन्ने का जूस पी रहे हैं तो बर्फ डालकर बिल्कुल भी न पीएं। इससे आपका गला खराब होते देर नहीं लगेगी और बीमार हो सकते हैं।
  3. गन्ना का जूस पी रहे हैं तो इसमें नींबू का रस या थोड़ा अदरक मिलाकर पीना चाहिए, ताकि इसका कोई नुकसान न झेलना पड़े।
  4. इन दिनों आपको रोजाना गन्ने का रस पीने की आदत नहीं बनानी चाहिए। एक बार में 100,200 मिली से ज्यादा गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए

सारांश :

गर्मी शुरू होते ही लोग गन्ने का रस पीने लगे हैं। यह शरीर को ठंडक और एनर्जी देता है, लेकिन कुछ सावधानियाँ बरतना जरूरी है। सेहत के लिए सही मात्रा में और साफ-सुथरे गन्ने का रस ही लेना चाहिए, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *