18 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : क्या आपने कभी शहद और काली मिर्च का मिश्रण खाया है? अगर नहीं, तो इस मिक्सचर के कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानने के बाद आप भी इसका सेवन करना शुरू कर देंगे। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर इस मिश्रण को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं। आइए पहले शहद और काली मिर्च को कंज्यूम करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
कैसे करना चाहिए सेवन- सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच शहद निकाल लीजिए। शहद शुद्ध होना चाहिए। अब इसी कटोरी में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर भी निकाल लीजिए। आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट या फिर रात में सोने से पहले इस मिक्सचर को कंज्यूम किया जा सकता है। महज कुछ ही दिनों में आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
मिलेंगे फायदे ही फायदे- शहद और काली मिर्च में मौजूद तमाम पोषक तत्व सर्दी, खांसी, जुकाम, गले की खराश और बलगम जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। दादी-नानी के जमाने से शहद और काली मिर्च के मिश्रण को इम्यूनिटी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। इतना ही नहीं, वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी इस मिक्सचर को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।
गौर करने वाली बात- क्या आप जानते हैं कि डाइजेशन को सुधारने के लिए भी शहद और काली मिर्च के मिश्रण का सेवन किया जा सकता है? इसके अलावा अगर आप शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो भी इस मिक्सचर को कंज्यूम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही इस मिक्सचर को कंज्यूम करना है वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकता है।
सारांश:
रोजाना शहद में चुटकी भर काली मिर्च पाउडर मिलाकर सेवन करने से सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाव में मदद मिलती है। शहद में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जबकि काली मिर्च में पायपेरिन नामक तत्व होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और सर्दी-जुकाम के लक्षण कम करने में सहायक होता है।
