18 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : जया बच्चन के फोन के वॉलपेपर पर आखिर कौन हो सकता है? अगर आप सोच रहे हैं कि उन्होंने अपने पति अमिताभ बच्चन या अपने दोनों बच्चे श्वेता और अभिषेक बच्चन को जगह दी है तो आप बिल्कुल गलत हैं। एक्ट्रेस के वॉलपेपर 3 सबसे अजीज लोगों की तस्वीरें लगी हुई है।

बच्चन परिवार हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। परिवार के ज्यादातर सदस्यय कभी-कभी ही स्पॉट किए जाते हैं। हाल में ही जया बच्चन को स्पॉट किया गया। वो सफेद सूट पहने ‘रामायण’ के निर्देशक रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर के निधन के बाद आयोजित की गई प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंची थीं। उनके चेहरे पर उदासी थी, लेकिन इस दौरान लोगों का ध्यान उनके फोन के वॉलपेपर पर पड़ गया। वहीं से अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गईं। इसे देखने के बाद लोगों को आराध्या और ऐश्वर्या भी याद आ गईं। वैसे गौर करने वाली बात है कि जया बच्चन के वॉल पेपर पर तीन सबसे अजीज लोगों की तस्वीर लगी हुई है। 

वॉलपेपर पर किसकी तस्वीर

जया बच्चन को पीछे से स्पॉट किया गया। इस दौरान वो अपनी गाड़ी आने का वेट करते हुए फोन स्क्रोल कर रही थीं। तभी कैमरे ने उनके फोन वॉलपेपर पर फोकस किया और उसमें लगी फोटो लोगों के सामने आ गई। एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद के फोन पर उनके सबसे चहते, करीबी और अजीज तीन लोगों की फोटो है। अगर आप सोच रहे हैं कि इसमें अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन और अभिषेक की झलक देखने को मिलेगी तो आप बिल्कुल गलत हैं। जया बच्चन के फोन वॉलपेपर इन तीनों की जगह नाती, नातिन और पोती की झलक है यानी इसमें नव्या नवेली नंदा, अगस्त्या नंदा और आराध्या बच्चन नजर आ रहे हैं।

सारांश:

यह खबर एक वायरल वॉलपेपर के बारे में है जिसमें तीन जिगर के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं और साथ ही जया बच्चन और उनकी पोती आराध्या बच्चन के बीच के खास रिश्ते को दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इस वॉलपेपर को लेकर खूब चर्चा हो रही है, खासकर जया बच्चन और आराध्या के प्यार और जुड़ाव को लेकर।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *