Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

19 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : रोजाना मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर कई बीमारियों से बच सकता है। ड्राई फ्रूट्स खाना पूरी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। स्नैक्स में मेवा सबसे हेल्दी विकल्प हैं। इतना ही नहीं रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाने से कोलोन कैंसर का खतरा भी कम होता है। जी हां, अमेरिका के फ्लोरिडा के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ सलहाब ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कैंसर में असरदार ड्राई फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं। डॉक्टर जोसेफ ने इस बात पर जोर दिया है कि पोषक तत्वों से भरपूर छोटी-छोटी चीजें कैसे आपके शरीर में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। जैसे रोजाना 1 मुट्ठी भर मेवा खाने से आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। कई रिसर्च में ये पाया गया है कि छोटे लेकिन शक्तिशाली स्नैक्स न केवल कोलोन कैंसर की रोकथाम में मदद करते हैं बल्कि इलाज के परिणामों में भी सुधार कर सकते हैं, जिससे दोबारा कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है। आइये जानते हैं कैंसर में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए।

कोलोन कैंसर में ड्राई फ्रूट्स से फायदा

डॉक्टर जोसेफ ने 2018 के एक रिसर्च का हवाला दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि 2018 में एक रिसर्च किया गया था, जिसमें तीसरे चरण के कोलोन कैंसर से पीड़ित लोगों को शामिल किया गया था, जो कैंसर की काफी आगे पहुंच चुकी श्रेणी है। साढ़े छह साल की अवधि में 800 से अधिक लोगों पर नजर रखी। सर्जरी और कीमोथेरेपी के बाद पाया कि जिन लोगों ने प्रति सप्ताह दो या अधिक बार मिक्स मेवे खाए, उनमें न केवल कैंसर के दोबारा होने की संभावना कम हुई, बल्कि उनकी समग्र जीवित रहने की दर में 57 प्रतिशत का सुधार हुआ।”

कैंसर में फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बादाम, अखरोट, हेज़लनट, काजू और पेकान जैसे कुछ मेवों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी है।  उनका कहना है कि ये मेवे फाइबर और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो सूजन से लड़ने में मदद करते हैं और कोलोन कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोक सकते हैं। संतुलित आहार के हिस्से के रूप में शामिल किए जाने पर ये मेवे कोलोन कैंसर के इलाज में सहायक भूमिका निभा सकते हैं और लंबे समय तक चलने वाले ट्रीटमेंट नतीजों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। आपको इन ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

सारांश:
कोलोन कैंसर और अन्य प्रकार के कैंसर से बचाव में सही आहार का बहुत बड़ा योगदान होता है। कुछ ड्राई फ्रूट्स (मेवे) नियमित रूप से खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की मात्रा बढ़ती है, जो कैंसर की संभावना को कम करने में मदद करता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *