23 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : नारियल पानी ऐसा प्राकृतिक और हर्बल ड्रिंक है, जिसे एनर्जी ड्रिंक से कहीं ज्यादा फायदेमंद माना गया है। ताजा हरे नारियल पानी में किसी तरह की मिलावट नहीं है, इसलिए इसे सेहत के लिए सबसे ज्यादा प्योर और स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद माना गया है। खासतौर से पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में नारियल पानी दवा की तरह काम करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से गैस, कब्ज और बदहजमी की समस्या दूर होती है। ।
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ) का मानें तो नारियल पानी के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की समस्या में आराम मिलता है। जिन लोगों को एसिडिटी, गैस और कब्ज की शिकायत होती है, उनके लिए नारियल पानी एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। इसमें कई ऐसे एन्जाइम्स पाए जाते हैं, जो आपकी आंतों की स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं और पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं।
नारियल पानी में क्या क्या पाया जाता है?
नारियल पानी में सेहत को फायदा पहुंचाने वाले कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। नारियल पानी में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्निशियम अच्छी मात्रा में होता है। इसके साथ ही इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। अगर आपके शरीर में पानी की कमी रहती है तो आप गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए नारियल का पानी पी सकते हैं। नारियल पानी
नारियल पानी पीने के फायदे
जिन लोगों को हार्ट से जुड़े रोगों का खतरा बना रहता है, उन्हें नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी दिल की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए अच्छा है, इससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। नारियल पानी में पोटैशियम नामक मिनरल होता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। बालों को त्वचा के लिए भी नारियल पानी पीना अच्छा है। इससे बालो को मजबूती मिलती है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर आ जाते हैं और स्किन साफ़ हो जाती है। जिन लोगों को त्वचा में कील मुंहासे की समस्या बनी रहती है, उन्हें इसका सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है।
नारियल पानी पीने का सही समय?
अगर आप नारियल पानी पीने का सही समय जानना चाहते हैं तो सीधे शब्दों में आप सुबह खाली पेट में इसका सेवन करना चाहिए। इससे आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं या जिन्हें अधिक पसीना आता है और तुरंत ऊर्जा की जरूरत होती है, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है।
1 दिन में कितना नारियल पानी पीना चाहिए?
अगर आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है तो आप एक दिन में एक से दो गिलास यानी 400 मिली तक नारियल पानी पी सकते हैं। इसका सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो नारियल पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
नारियल पानी कैसे पीना चाहिए?
नारियल पानी पीते समय इस बात का ख्याल रखें कि वह ताजा ही हो। कई बार ताजा न मिलने के कारण लोग प्रिज़र्वेटिव और अतिरिक्त शुगर वाला पैकेज्ड नारियल पानी का सेवन करते हैं लेकिन याद रखें की इससे आपको ज्यादा फायदा नहीं होगा। इसलिए हमेशा प्राकृतिक रूप से उपलब्ध नारियल पानी का ही सेवन करें।
सारांश:
नारियल पानी पेट और पाचन तंत्र के लिए अमृत समान है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, मिनरल्स और फाइबर होते हैं, जो हाइड्रेशन बनाए रखते हैं, पाचन सुधारते हैं और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ावा देते हैं।
