23 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : ओवरऑल हेल्थ के लिए वॉक को बेहतरीन एक्सरसाइज माना जाता है। वॉक करने से वजन कंट्रोल रहता है और बीमारियां कम होती हैं। डायबिटीज से लेकर हार्ट की बीमारियों को दूर करने तक में वॉक असरदार साबित होती है। हालांकि अलग-अलग मेडिकल कंडीशन में वॉक का समय भी अलग होता है। जैसे डायबिटीज के मरीज को कितनी देर वॉक करनी चाहिए, हार्ट के रोगियों को कितनी देर टहलना चाहिए और अगर आप वजन घटाने के वॉक कर रहे हैं तो आपको कितनी देर टहलना चाहिए। आइये जानते हैं आपके लिए कितनी देर की वॉक फायदेमंद साबित हो सकती है।

डायबिटीज में कितनी देर वॉक करनी चाहिए?

डायबिटीज के मरीज को रोजाना वॉक का नियम बनाना चाहिए। डायबिटीज में रोजाना 10 हजार कदम चलना फायदेमंद होता है। अगर आपको बहुत थकान या कमजोरी रहती है या इतना चलना संभव नहीं है तो आपको रोज 30 मिनट की वॉक तो जरूर करनी ही चाहिए। डायबिटीज में 1 दिन में करीब 6400 कदम एक इंसान को चलने ही चाहिए। अगर किलोमीटर में देखें तो आपको 3 से 4 किमी तेजी से चलना चाहिए। इससे ब्लड शुगर में तेजी से सुधार आएगा। शुगर के मरीज को सप्ताह में 5 दिन वॉक जरूर करनी चाहिए।

हार्ट की बामारियों से बचने के लिए कितनी देर वॉक करें?

डॉक्टर अशोक सेठ (चेयरमेन फॉर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली) ने बताया कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको 200 मिनट की ब्रिस्क वॉक हफ्ते में जरूर करनी चाहिए। 200 मिनट यानि सप्ताह में 5 दिन करीब 40 मिनट की ब्रिस्क वॉक करें। जिसमें 5 मिनट का वॉर्मअप और 5 मिनट का कूलडाउन शामिल होता है। इतनी देर ब्रिस्क वॉक करना आपके दिल को स्वस्थ रख सकता है। इससे हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है और दिल की कई दूसरी बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।

वजन घटाने के लिए कितनी देर वॉक करनी चाहिए?

वजन घटाने के लिए आपको रोजाना 45 मिनट से 1 घंटे की ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए। मोटापा कम करने के लिए आपको इतनी स्पीड में वॉक करनी चाहिए जिसमें आपके शरीर से पसीना निकलने लगे। दिनभर में आपके 10,000 कदम जरूर पूरे हो जाने चाहिए। अगर किलोमीटर में देखें तो 5 किलोमीटर की रनिंग या जॉगिंग वजन घटाने में असरदार होगी। इस तरह वॉक करने से आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा। हालांकि वॉक का समय और स्पीड आपकी उम्र पर भी निर्भर करता है। अगर उम्र 50 साल है या उससे ज्यादा है तो ब्रिस्क वॉक की जगह नॉर्मल वॉक करनी चाहिए।

सारांश:

डायबिटीज, हार्ट की बीमारियाँ और वजन घटाने के लिए नियमित वॉकिंग बहुत फायदेमंद है।रोजाना 30–45 मिनट की तेज़ वॉक ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद करती हैरोजाना 40–50 मिनट की वॉक हृदय को मजबूत बनाती है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखती है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *