Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

26 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इन दिनों सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस वर्ल्ड कप अब तक एक सिर्फ एक टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाई है। बचे हुए तीन स्पॉट के लिए अभी भी जंग जारी है। इस वर्ल्ड कप में सुपर-8 मैच चरण में पाकिस्तान को एक मुकाबला और खेलना है। उनका अगला मैच 28 फरवरी को श्रीलंका से होगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के पास विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। इसके लिए उन्हें 37 रन की जरूरत है

टी20 वर्ल्ड कप में जारी एडिशन में साहिबजादा ने की है अच्छी बैटिंग

साहिबजादा फरहान इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। जारी टूर्नामेंट में 5 पारियों में उनके नाम 283 रन दर्ज हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में बनाए गए रनों के मामले में 8वें स्थान पर है। फिलहाल इस सूची में भारत के विराट कोहली 319 रनों के साथ टॉप पर हैं। विराट ने ये कारनामा 2014 टी 20 वर्ल्ड कप में किया था। फरहान अभी जिस फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा है। फरहान इस टूर्नामेंट में सिर्फ 37 रन बना लेते हैं तो वह इस लिस्ट में टॉप पर आ जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां विराट के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का नाम है। दिलशान ने 2009 वाले टी20 वर्ल्ड कप में 317 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2021-22 वाले टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 303 रन जड़े थे। साहिबजादा फरहान के पास अगले मैच में इन तीनों प्लेयर्स को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में फरहान ने लगाया था अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकेले के मैदान पर साहिबजादा फरहान ने 63 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी के दम पर पाकिस्तान ने उस मैच में 164 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों में शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है, जबकि पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है। इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।

सारांश:

विराट कोहली का स्थापित महारिकॉर्ड अगले मैच में खतरे में नजर आ रहा है। पाकिस्तानी खिलाड़ी के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का बड़ा अवसर है। आगामी मुकाबला न केवल टीमों के लिए अहम है, बल्कि व्यक्तिगत कीर्तिमानों की दृष्टि से भी फैंस के लिए रोमांचक होने वाला है। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन मैच के रोमांच को और बढ़ा सकता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *