27 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इन दिनों सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। 26 फरवरी को दो-दो सुपर 8 के मैच खेले गए। दिन का दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 72 रनों से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। भारत को यहां से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 मैच एक वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मैच की तरह होगा।

सुपर-8 में टीम इंडिया का आखिरी मैच वेस्टइंडीज से

भारत सुपर 8 स्टेज में अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज से 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलेगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी। इस मैच से पहले फैंस के मन में एक सवाल ये है कि अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है तो क्या होगा। क्या मैच रद्द होने की स्थिति में टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी, तो आइए हम आपके इन सभी सवालों का जवाब देते हैं।

अगर रद्द हुआ IND vs WI मैच तो क्या होगा?

आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला अगर रद्द होता है तो उस स्थिति में दोनों – दोनों टीमों को एक एक अंक मिलेंगे। ऐसे में भारतीय टीम के खाते में तीन अंक और वेस्टइंडीज के खाते में भी तीन अंक हो जाएंगे। लेकिन वेस्टइंडीज का नेट रन रेट बेहतर है तो उस स्थिति में विंडीज की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहेगी और टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। टीम इंडिया का नेट रन रेट इस वक्त -0.100 है। वहीं वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 है। अब टीम इंडिया के पास इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का सिर्फ एक रास्ता है और वो है जीत। टीम इंडिया सिर्फ मैच जीतकर ही यहां से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

इस वर्ल्ड कप में अभी तक सिर्फ एक मैच हारी है टीम इंडिया

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अभी तक शानदार खेल दिखाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दें तो उसके अलावा टीम इंडिया को अभी तक सभी मैचों में जीत मिली है। सुपर-8 के पहले मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में सभी 4 मुकाबले जीते थे। भारत ने अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया था।

सारांश:
यदि इंडिया और वेस्टइंडीज का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने का फैसला पॉइंट टेबल के आधार पर किया जाएगा। वर्तमान स्थिति में जो टीम अधिक अंक या बेहतर नेट रन रेट रखती है, वह सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेगी। इस स्थिति ने फैंस और विश्लेषकों के बीच उत्सुकता और चर्चा बढ़ा दी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *