2 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात  के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की है। इस बातचीत में पीएम मोदी ने ईरान द्वारा UAE पर किए गए मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, “UAE के प्रेसिडेंट, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।”

रान ने UAE में किए हमले

बता दें कि, यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान ने अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों जवाब में UAE सहित खाड़ी के कई देशों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमले किए हैं। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार से अब तक ईरान ने UAE पर 165 बैलिस्टिक मिसाइलें, 541 ड्रोन और 2 क्रूज मिसाइलें दागी हैं, जिनमें से अधिकांश को UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। मंत्रालय ने कहा कि लेकिन कुछ हमलों से दुबई, अबू धाबी और अन्य इलाकों में नुकसान हुआ है।  मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में अब तक कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है और 58 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

भारत और UAE के बीच हैं रणनीतिक संबंध

बता दें कि, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत रणनीतिक संबंध हैं। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जताई है। UAE में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं और यह दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों में माना जाता रहा है।

सारांश:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बातचीत की और मुश्किल समय में भारत के समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। इस वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर भी चर्चा हुई।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *