03 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : ईरान पर अमेरिकी और इज़रायली हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू हो गए हैं। अपने ऊपर हो रहे हमलों के जवाब मेंईरान खाड़ी देशों में मिसाइलें और ड्रोन बरसा रहा है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए अपने नागरिकों को 14 खाड़ी और मध्य पूर्वी देशों को तत्काल छोड़ने को कहा है।

कांसुलर मामलों की सहायक सचिव, मोरा नामदार ने पोस्ट किया, “अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो गंभीर सुरक्षा जोखिमों के कारण नीचे दिए गए देशों में मौजूद अमेरिकियों से उपलब्ध व्यावसायिक परिवहन का उपयोग करके अभी प्रस्थान करने का आग्रह करते हैं।”

इन देशों के लिए जारी हुआ अलर्ट

विदेश मंत्रालय ने जिन देशों और क्षेत्रों की सूची जारी की है, उनमें इज़रायल (वेस्ट बैंक, गाजा), ईरान, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर, जॉर्डन, लेबनान, मिस्र, बहरीन, ओमान और सीरिया है।

ईरान पर और बड़े हमले की चेतावनी

अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज चौथा दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान पर अभी और बड़े हमले होंगे और जरूरत पड़ी तो जमीनी सेना भी उतारेंगे। बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के साथ उनके परिवार के कई लोग और ईरानी रक्षा नेतृत्व के कई लीडर्स मारे गए। इसके बाद ईरान जवाबी कार्रवाई करते हुए मिडिल ईस्ट के देशों पर लगातार हमले कर रहा है। ईरान के 130 से अधिक शहरों पर बमबारी हुई है, जिसमें अब तक 555 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।

सारांश:

ईरान के भीषण पलटवार के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ गया है और हालात गंभीर बने हुए हैं। क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने की आशंका के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को कुछ देशों से तुरंत निकलने की सलाह दी है। बढ़ते खतरे को देखते हुए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *