03 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : 24 फरवरी की देर रात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो हमले के वक्त स्कूटी पर सवार था।

दिल्ली पुलिस की उत्तरी जिला टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित सोलंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे माजरा डबास इलाके के पास से पकड़ा। 

पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हुए हमले के वक्त रोहित सोलंकी स्कूटी पर सवार था और इसके पास पिस्टल भी थी। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल बरामद की है। मामले में दो अन्य शूटर अभी भी फरार हैं। रोहित सोलंकी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के संपर्क में था। रोहित सोलंकी, रोहित गोदारा का शूटर है। उससे पूछताछ जारी है।लॉरेंस के वकील की कार पर ताबड़तोड़ हुई थी फायरिंग

दिल्ली के कश्मीरी गेट ISBT के पास 24 फरवरी देर रात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। घटना रात करीब 10:30 बजे हुई थी, जब लॉरेंस बिश्नोई के वकील अपने 4 साथियों के साथ मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी अचानक बाइक सवार आए और उनकी कार को घेरकर फायरिंग करनी शुरू कर दी। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने गाड़ी वहां से तेजी से भगा दी और सिविल लाइन के एक 5 स्टार होटल में लेकर पहुंच गया।

लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर जिस तरह से फायरिंग की गई, उससे आशंका जताई गई थी कि ये काम किसी विरोधी गैंग की है। लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग में वकील दीपक खत्री बाल-बाल बच गए, लेकिन कार की पिछली सीट पर बैठे एक शख्स को गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सारांश:

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हाल ही में हुए गोलियों से हमला करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का संबंध रोहित गोदारा गैंग से है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गैंग-वार संबंधों की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है। घटना ने अपराध और गैंग वार के बीच की बढ़ती हिंसा को फिर से उजागर किया है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *