Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

 16 मई : बाॅलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान इन दिनों बीड़ बिलिंग व छोटा भंगाल की वादियों का आनंद ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीड़ में आमिर खान किसी रिजोर्ट में रुके हुए हैं लेकिन इस बात को गोपनीय रखा गया है। उन्होंने यहां पर फिल्हाल कोई टैंडम उड़ान भी नहीं की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत भी की है व उनके साथ फोटो भी खिंचवाए हैं। ऐसा नहीं कि पहली बार कोई बाॅलीवुड स्टार यहां आया हो लेकिन आमिर खान के आने से उनके प्रशंसकों में उनसे मिलने की उत्सुकता चर्चा का विषय बनी रही। इससे पहले भी डिंपल गर्ल प्रिति जिंटा, फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रसिद्ध यूट्यूबर एलविश यादव सहित कई कलाकार बीड़ बिलिंग की वादियों को निहार चुके हैं। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *