Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

16 मई : भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है। छह जून को कुवैत के खिलाफ वो अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। यह फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग मैच है। इस दिन वो दो दशक के शानदार फुटबॉल करियर को अलविदा कहेंगे। पिछले कई सालों से वो भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री छह जून को कुवैत के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। यह फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग मैच है। इस दिन वो दो दशक के शानदार फुटबॉल करियर को अलविदा कहेंगे।

कुवैत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मुकाबला

पिछले कई सालों से वो भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने संन्यास की जानकारी दी है। 39 वर्षीय सुनील छेत्री ने कहा कि कुवैत के खिलाफ वो आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे।

सुनील छेत्री ने अपना 150वां अतरराष्ट्रीय मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था। हालांकि, भारत को इस मैच में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है।

दुनिया के नंबर-3 स्कोरर हैं छेत्री

सुनील छेत्री ने साल 2005 में भारत के लिए डेब्यू किया था। छेत्री ने भारत की ओर से खेलते हुए 94 गोल दागे। वह भारत के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर हैं। वहीं, वो गोल स्कोरर की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *