Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

16 मई (राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2024) : मच्छरों से फैलने वाली खतरनाक बीमारी है डेंगू, जो हर साल हजारों लोगों की जान लेती है। गर्मी और बरसात के मौसम में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। जानिए डेंगू होने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है?

मच्छरों से पैदा होने वाली दूसरी बीमारियां भले ही कम हो रही हों, लेकिन डेंगू का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। गर्मी का मौसम आते ही अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। WHO की मानें तो आधी से ज्यादा दुनिया पर डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। डेंगू भले ही एक वायरल इंफेक्शन हो, लेकिन इसमें तेजी से कम होते प्लेटलेट्स इसे गंभीर बना देते हैं। डेंगू का सही समय पर इलाज न किया जाए तो इससे जान भी जा सकती है। इसलिए हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस (National Dengue Day) मनाया जाता है। लोगों को डेंगू बीमारी के लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में जागरुक किया जाता है

डेंगू के सामान्य लक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ज्यादातर लोगों में डेंगू होने पर हल्के लक्षण ही नजर आते हैं और 1-2 सप्ताह में डेंगू ठीक भी हो जाता है। हालांकि कई बार मरीज को सही इलाज नहीं मिलने पर तेजी से कम होते प्लेटलेट्स जानलेवा भी साबित होते हैं। मच्छर के काटने के करीब 3-4 दिन बाद शरीर मेंडेंगू के लक्षण नजर आने लगते हैं। 

  • तेज बुखार आना
  • काफी तेज सिरदर्द 
  • आंखों के पीछे दर्द होना
  • मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द
  • उल्टी और जी मिचलाना
  • हाथों में सूजन आना
  • शरीर पर दाने निकलना
Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *