Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

21 मई: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने पर गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और भाजपा सरकार की विदाई होगी। इंडी गठबंधन देश को एक स्थिर सरकार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “पांच चरण के चुनावों के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि 4 जून को भाजपा सरकार जा रही है और आइएनडीआइ गठबंधन की सरकार आ रही है। जैसे-जैसे चुनाव के चरण आगे बढ़ रहे हैं वैसे यह स्पष्ट हो रहा है कि इंडी गठबंधन देश को एक स्थिर सरकार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”

 पाकिस्तानी कहेंगे तो बर्दाश्त नहीं होगा- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, “कल अमित शाह दिल्ली आए थे। उन्होंने संगम विहार में 500 से भी कम लोगों की जनसभा में मुझे खूब गालियां दी। आप के समर्थकों को पाकिस्तानी बताया। यह गलत है। मुझे आप कुछ भी कहिए, लेकिन दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा के लोगों को पाकिस्तानी कहेंगे तो बर्दाश्त नहीं होगा।”

सीएम योगी पर भी बोला हमला

उन्होंने कहा, “कल योगी जी भी दिल्ली आए थे। उन्होंने भी मुझे खूब बुरा-भला कहा। मैं उनके यही कहना चाहूंगा कि मुझसे उलझने के बजाए अपनी पार्टी से सुलटिये। मोदी जी औ

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *