Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

28मई(भारतीय):  शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 75,390.50 अंक के पिछले बंद के मुकाबले 75,585.40 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.05 फीसदी या 38 अंक की बढ़त के साथ 75,424 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस समय 0.12 फीसदी या 27.35 अंक की बढ़त के साथ 22,959 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर, 21 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करता दिखा।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी डिविस लैब में 2.90 फीसदी, हिंडाल्को में 2.06 फीसदी, डॉ रेड्डी में 1.72 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 1.36 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.08 फीसदी दिखी। इससे इतर अडानी पोर्ट्स में 1.29 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.09 फीसदी, बजाज-ऑटो में 0.57 फीसदी, आईटीसी में 0.46 फीसदी और आयशर मोटर्स में 0.46 फीसदी की गिरावट दिखी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 1.41 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.21 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.26 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.08 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.59 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.06 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.31 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.04 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.28 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.01 फीसदी की गिरावट दिखी। इससे इतर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.09 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.39 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.75 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.62 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.45 फीसदी की तेजी दिखी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *