Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

30 मई: विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रील्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनके डांस और काॅमेडी से भरे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच अब हाल ही में विद्या बालन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन वीडियो की खास बात ये है कि इसमें विद्या बालन के साथ उनके पति सिद्धार्थ और देवर आदित्य भी नजर आ रहे हैं। वहीं कुणाल रॉय कपूर भी इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सभी धमाकेदार अंदाज में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रॉय कपूर परिवार का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

एक साथ थिरकता नजर आया रॉय परिवार

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ, आदित्य और विद्या बालन अमिताभ बच्चन और किमी काटकर पर फिल्माए गए गाना ‘जुम्मा चुम्मा’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं।  ये पहला मौका है जब पूरा रॉय परिवार एक साथ इस तरह डांस फ्लोर पर धमाका मचाते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होतो ही नेटिजंस भी इसपर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों तो वीडियो में विद्या बालन के पति का डांस स्टेप देख उनके मुरीद हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”मेरी बात सुनो, विद्या बालन के पति को एक बार एक्टिंग का रोल दे दो।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘टोटल ये जवानी हैं दीवानी वाइब्स।’ वहीं कुछ लोगों को विद्या बालन का अंदाज भी काफी पसंद आ रहा है। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *