Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

31 मई: टू व्हीलर बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की वित्तीय सेवा देने वाली यूनिट हीरो फिनकॉर्प की तरफ से 4,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू के साथ ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) भी होगा। बता दें, ओएफएस के तहत आईपीओ में कंपनी के मौजूदा निवेशक शेयर बेचते हैं। भाषा की खबर के मुताबिक हीरो फिनकॉर्प ने बयान में कहा कि 29 मई, 2024 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई थी। इसमें 10 रुपये वाले फेस वैल्यू वाले शेयरों के साथ आईपीओ की मंजूरी दे दी गई है।

मौजूदा शेयरधारकों द्वारा शेयरों की बिक्री होगी

खबर के मुताबिक, कंपनी ने आगे कहा कि 4,000 करोड़ रुपये की वैल्यू वाले इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ओएफएस शामिल होगा। ओएफएस के तहत कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों द्वारा शेयरों की बिक्री की जाएगी। हीरो फिनकॉर्प एक एनबीएफसी कंपनी है। ये दोपहिया वाहनों, अफोर्डेबल सेगमेंट के घरों, शिक्षा और लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए लोन आदि भी उपलब्ध कराती है। कंपनी देश के ज्यादातर शहरों और कस्बों में मौजूद है। हीरो फिनकॉर्प की करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी हीरो मोटोकॉर्प के पास है। वहीं, 35 से 30 प्रतिशत के करीब हिस्सेदारी मुंजाल परिवार के पास है। बाकी शेष अपोलो ग्लोबल, क्रिस कैपिटल, क्रेडिट सुइस और हीरो मोटोकॉर्प के कुछ डीलर्स के पास हैं।

शेयर भाव और प्रमोटर

हीरो मोटोकॉर्प का शेयर गुरुवार दोपहर 2:45 को 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5106.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था। हीरो फिनकॉर्प ने 2024 में लगभग ₹4,000 करोड़ के विशाल आईपीओ का नेतृत्व करने के लिए आठ निवेश बैंकों के एक सिंडिकेट का चयन किया था। खबर के मुताबिक, प्रमोटर मुंजाल परिवार के पास हीरो फिनकॉर्प का लगभग 35-39% हिस्सा है। निजी इक्विटी निवेशक अपोलो ग्लोबल, क्रिसकैपिटल, क्रेडिट सुइस और कुछ हीरोमोटो कॉर्प डीलर्स के पास शेष हिस्सा है। हीरो मोटोकॉर्प के पास हीरो फिनकॉर्प का लगभग 40% हिस्सा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *