Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

3जून: ‘निशब्द’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों से लाइमलाइट में आईं जिया खान ने महज 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को सुसाइड किया था। एक्ट्रेस के सुसाइड करके की दुखद खबर सुन फिल्म इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका लगा था। बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म से चर्चा में आने वाली इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई स्टार्स के साथ काम किया औक फिल्में दी थी। जिया खान ने महज 19 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन की फिल्म से डेब्यू किया था। ‘निशब्द’ में बिग बी संग डेब्यू करने से पहले जिया को 16 साल की उम्र में फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ में काम करने का मौका मिला था।

छोटी सी उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

फिल्मों में काम कर के जिया खान ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। आज अभिनेत्री जिया खान की पुण्यतिथि है। छोटी सी उम्र में ही जिया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हैरान करने वाली बात तो ये थी कि एक्ट्रेस की मौत के बाद पुलिस को 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ था। बता दें कि अभिनेत्री जिया खान का असली नाम नफीसा खान था। जिया बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल’ में भी नजर आई थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान तक कई स्टार्स के साथ शानदार काम किया था।

इस फिल्म से मिली थी असली पहचान

जिया खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान आमिर खान की सुपर हिट फिल्म ‘ गजनी’ से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया था। जिया ने इससे पहले फिल्म ‘दिल’ में मनीषा कोइराला के बचपन का रोल प्ले भी किया था। वहीं जब एक्ट्रेस महज 6 साल थी तब उन्होंने उर्मिला मातोंडकर की फिल्म ‘रंगीला’ में देखा गया था। अमिताभ बच्चन की ‘निशब्द’ के पहले उन्हें 16 साल की उम्र में फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन इम्मैच्योर लुक के कारण ये फिल्म उनके हाथ से निकल गई थी।

10 साल से नहीं मिला न्याय

जिया की मौत के बाद उनकी मां राबिया खान ने एक्टर सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाते हुए का था कि उन्होंने सुसाइड करने के लिए उनकी बेटी को उकसाया था। राबिया खान पिछले 10 साल से बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *