Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

5 जून:(दीपिका-रणवीर ने रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ क्लिक की सेल्फी)

इस हफ्ते की शुरुआत में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह डेट नाइट के लिए बाहर निकले थे। उनके साथ यहां दीपिका का परिवार भी शामिल हुआ। दीपिका और रणवीर मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साउथ इंडियन खाने का आनंद लेने के लिए निकले थे। अब रेस्टोरेंट की ओर से दीपिका-रणवीर की तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें दीपिका को रेस्टोरेंट के स्टाफ और शेफ के साथ पोज देते देखा जा सकता है, वहीं रणवीर सेल्फी क्लिक करते नजर आ रहे हैं।

फोटो में दिखा दीपिका का ये जवानी है दीवानी वाला लुक

फोटो में दीपिका चश्मे में नजर आ रही हैं और उनका ये लुक देखकर फैंस को उनकी फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ वाला लुक याद आ गया है। दीपिका पादुकोण ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने ये भी बताया कि उनकी डिलीवरी सितंबर में होगी। दूसरी तरफ अभिनेत्री पिछले दिनों तब ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं, जब वह वोटिंग के लिए पति रणवीर के साथ एक पोलिंग बूथ में पहुंची थीं। कई लोगों ने अभिनेत्री के बेबी बंप को लेकर भद्दे कमेंट्स किए। जिसके बाद कई सेलेब्स अभिनेत्री के सपोर्ट में सामने आए।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *