Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

5 जून: अनंत-राधिका की दूसरी प्री- वडिंग पार्टी 1 जून को खत्म हो चुकी है। इस बार ये पार्टी क्रूज पर रखी गई थी, जहां एक बार फिर दिग्गज हस्तियों का मेला लगा दिखा। वहीं अब क्रूज पर हुए इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे है। अंबानी फैमली से लेकर सेलेब्स तक की पार्टी से जुड़ी तस्वीरें वायरल हो रही है। हालांकि इस बार भी बाॅलीवुड हसीनाओं से ज्यादा अंबानी लेडिज के फैशन के चर्चे हो रहे हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर नीता से लेकर ईशा और राधिका तक ने अपने फैशन से लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं अब इस पार्टी से श्लोका का लुक भी सामने आ चुका है।

ऑफ-शोल्डर गाउन में दिखीं गजब

हाल ही में अंबानी फैमिली के एक फैन पेज ने श्लोका का एक वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इस वीडियो में श्लोका अपने देवर अनंत अंबानी और देवरानी राधिका के फंक्शन के लिए पिंक कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं अपने इस लुक को श्लोका ने लाइट मेकअप और खुले हुए बालों के साथ कंप्लीट किया था। उनका ये लुक भले ही बेहद सिपंल है लेकिन इसमें ही वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं और कई बड़ी एक्ट्रेसेस को भी मात दे रही हैं। वहीं इस दौरान कैमरे की तरफ देखकर उनका मुस्कुराना भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। श्लोका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। लोग उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *