Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

बीजिंग 13 मार्च (भारत बानी) : उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक रेस्तरां में बुधवार को गैस रिसाव के कारण विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 22 अन्य ज़ख्मी हो गए। सरकारी मीडिया के मुताबिक विस्फोट के कारण इमारत और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने अपनी एक खबर में बताया कि संदेह है कि यानजिआओ टाउनशिप में चिकन की दुकान पर गैस रिसाव से विस्फोट हुआ है।

यानजिआओ बीजिंग के बाहरी क्षेत्र में स्थित है। सानहे के यानजिआओ टाउनशिप में स्थानीय समयनुसार बुधवार सुबह आठ बजे इमारत में विस्फोट हुआ जिससे इमारत और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घटनास्थल के वीडियो में आग की लपटें और धुएं का गुबार तथा सड़क पर मलबा बिखरा हुआ दिख रहा है। खबर में कहा गया है कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *