Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

 15 मई वाशिंगटन: अमेरिका में कई हिंदू संगठन उस ‘थिंक टैंक’ के खिलाफ एकजुट हो गए हैं, जिसने कथित तौर पर भारतीय मूल के अमेरिकी उम्मीदवारों और अधिकारियों पर निशाना साधने वाले लोगों और समूहों को अपने एक समारोह में आमंत्रित किया है। ‘थिंक टैंक-इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट’ द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम, ‘देसीस डिसाइड’ बुधवार से शुरू हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों में यह ‘थिंक टैंक’ सबसे प्रभावशाली भारतीय अमेरिकी लोकतांत्रिक समूहों में से एक के रूप में उभरा है।

भारतीय मूल के प्रख्यात अमेरिकी दीपक राज इसके सह-संस्थापकों में से एक हैं। हिंदू अमेरिकी पीएसी बोर्ड के सदस्य राजीव पंडित ने कहा, ‘‘ ‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट’ का मुख्य उद्देश्य सभी स्तरों पर भारत और अमेरिका की राजनीतिक उपस्थिति का दर्ज कराना है लेकिन यह निराशाजनक और भ्रमित करने वाला है कि इम्पैक्ट उन संगठनों को मंच देगा जिन्होंने सार्वजनिक रूप से भारतीय मूल के अमेरिकी उम्मीदवारों पर हमला बोला है।” उन्होंने कहा, “इस समारोह के लिए आमंत्रित किए गए दो समूहों ने विशेष रूप से कई भारतीय मूल के अमेरिकी राजनेताओं को निशाना बनाया है जिनका इम्पैक्ट स्वयं समर्थन करता है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *