Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

15 मई : उत्तर प्रदेश के आगरा में आज यानी 15 मई को एक परीक्षण हुआ जो हेल्थ सेक्टर में काफी मदद करेगा। दरअसल आगरा में इंडियन एयर फोर्स द्वारा पोर्टेबल अस्पताल का सफल परीक्षण किया गया।

आगरा में एयर फोर्स ने आज वह काम किया है जो भविष्य में हेल्थ सेक्टर में कई बदलाव ला सकता है। दरअसल आगरा में भारतीय वायु सेना ने एक पोर्टेबल हॉस्पिटल का परीक्षण किया जो सफल हो गया है। लगभग 1500 फीट की ऊंचाई से इस पोर्टेबल अस्पताल को जमीन पर लैंड कराया गया है। इस सफल परीक्षण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक प्लेन के जरिए काफी ऊंचाई से इस पोर्टेबल हॉस्पिटल को गिराया गया जो पैराशूट की मदद से जमीन पर सुरक्षित तरीके से लैंड हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *