Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

16मई पंजाब :इस भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों ने भी लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। प्रदेश में गर्म हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। अगले चार दिन पंजाब के कई स्थानों पर लू परेशान करेगी।

 पंजाब में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई। बुधवार को लुधियाना में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

लू को लेकर एडवाइजरी जारी

बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.6, पटियाला, पठानकोट व बरनाला में 42.4, फिरोजपुर में 42.2, अमृतसर व चंडीगढ़ में 42.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार से लगातार चार दिनों तक लू चलने की संभावना है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

31 मई को मानसून केरल पहुंचने के आसार

मानसून की बाट जोह रहे देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई के आसपास केरल के तट पर पहुंचने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मानसून जल्दी नहीं आ रहा है बल्कि यह सामान्य तारीख के करीब ही है क्योंकि केरल में आमतौर पर मानसून के शुरू होने की तारीख एक जून है।

हालांकि मानसून को लेकर मौसम विभाग ने चार दिन का बफर भी रखा है यानी यह पहली मानसूनी बारिश 31 मई से चार दिन पहले या चार दिन बाद तक भी हो सकती है।

अल नीनो, जोकि मानसून को बाधित करता है, कमजोर हो रहा है। यही नहीं, मानसून आने तक यह हट जाएगा। ला नीना स्थितियां एक्टिव हो रही हैं। ये भारत में अधिक वर्षा का कारण बनती हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *