Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

21 मई: मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 3 काफी समय से चर्चा में है। इस सीरीज के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं जो सुपरहिट साबित हुए थे। वहीं अब निर्माता तीसरा पार्ट जल्द लेकर आ रहे हैं जिसकी जानकारी बीते दिनों साझा की थी। अब अभिनेता मनोज ने शाहिद कपूर की फर्जी 2 के क्रॉसओवर पर खुलकर बातचीत की हैं।

 अभिनेता मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के वो अभिनेता हैं जो फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में अपने अभिनय की छाप छोड़ते हैं। इन दिनों एक्टर अपनी आने वाली वेब सीरीज द फैमिली मैन फ्रेंचाइजी तीसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

मनोज बाजपेयी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में क्रॉसओवर के बारे में बात करते हुए कहा, “अमेरिकी कॉन्ट्रैक्ट इतना सख्त है, अगर मैं कुछ कहता हूं, तो मुझे कुछ राशि वापस करनी होगी जो मुझे नहीं मिल रही है। इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन बहुत मजा आने वाला है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *